तांत्रिक भवानी का 400 साल पुराना रहस्यमयी मंदिर, जिसके आगे वैज्ञानिक भी हुए नतमस्तक - NEWS CHOP

About Me

Post Top Ad

तांत्रिक भवानी का 400 साल पुराना रहस्यमयी मंदिर, जिसके आगे वैज्ञानिक भी हुए नतमस्तक

तांत्रिक भवानी का 400 साल पुराना रहस्यमयी मंदिर, जिसके आगे वैज्ञानिक भी हुए नतमस्तक


तांत्रिक भवानी का 400 साल पुराना रहस्यमयी मंदिर, जिसके आगे वैज्ञानिक भी हुए नतमस्तक

तांत्रिक भवानी का रहस्यमयी मंदिर

नमस्कार दोस्तों, बिहार के बक्सर जिले में स्थित राज राजेस्वरी त्रिपुरा सुंदरी मंदिर तंत्र साधना के लिए मशहूर है। यहाँ साधकों की हर मनोकामना पूरी होती है। बता दें की हर रोज यहाँ अद्भुत और चमत्कारी घटनाएं घटती हैं, जिसके कई साक्षी भी हैं। लेकिन जो वो देखते हैं और सुनते हैं उसे दूसरों को समझा पाना या फिर उसे प्रमाणित कर पाना बेहद मुश्किल होता है।

बताया जाता है की ये मंदिर करीब 400 साल पुराना है जिसकी स्थापना एक तांत्रिक 'भवानी मिश्र' ने की थी और उन्हीं के वंशज आज तक इस मंदिर के पुजारी का दायित्व निभाते आए हैं। आपको बता दें की इस मंदिर में हर रोज रात के वक्त मूर्तियों से बोलने की आवाजें आती हैं। साथ ही आधी रात में यहाँ से गुजरने वाले लोगों को ये आवाजें सुनाई भी देती हैं। हालांकि, पहले लोगों ने इस बात को अपना बहम माना। लेकिन जब वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च किया तो उन्हें भी इस घटना पर विश्वास करना पड़ा।

वैज्ञानिकों की एक टीम ने रिसर्च करने के बाद कहा की ये आवाजें किसी व्यक्ति से नहीं आती हैं। उनका मानना है की यहाँ कुछ तो अजीब घटित होता है, जिसके कारण ये आवाजें सुनाई देती हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो इस मंदिर की बनावट ही कुछ ऐसी है जिसके वजह से सूक्षम शब्द यहाँ भ्रमण करते हैं।

दिन में जो लोग बाते करते हैं वो रात को यहाँ गूंजती हैं। लेकिन ये सिर्फ वैज्ञानिकों का अनुमान है, यहाँ के लोगों का मानना है की तांत्रिक शक्तियों के कारण यहाँ की देवियाँ जागृक्त हैं। बहरहाल, ये तो पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं है की इसके पीछे क्या रहस्य है। लेकिन वैज्ञानिक भी इस मंदिर के इस रहस्य के पीछे नतमस्तक हो गए हैं।