श्री कृष्ण की बताई भविष्यवाणी आज सत्य होती जा रही है
आज से पांच हज़ार साल पहले भगवान श्री कृष्ण ने पांडवों को भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बता दिया था जिसका वर्णन भागवत पुराण में बताया जा चूका है। यह बात उस समय की है जब पांडवों ने अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए यह प्रश्न किया कि प्रभु आने वाले समय में मनुष्य का स्वभाव कैसा होगा? और उनका आचरण क्या हमारे जैसा होगा? क्योंकि हमने सुना है कि आने वाले समय में सबकुछ उल्टा हो जायेगा।
श्री कृष्ण की बताई भविष्यवाणी
श्री कृष्ण पांडवों की जिज्ञासा को शांत करते हुए उन्हें आने वाले समय के बारे में और मनुष्य स्वभाव की बारीकी से चर्चा करते है जो आज के समय में एक दम सत्य होती जा रही है। जब पांडवों ने कलयुग के बारे में श्री कृष्ण ने जाना तो वे काफी डर गए थे कृष्ण और पांडवों के बीच का संवाद संस्कृत भाषा में हुआ लेकिन हम आपकी सुविधा के लिए हिंदी में श्लोक का अनुवाद बता रहे है
श्लोक 1
कृष्ण कहते है कि धर्म, सत्यवादिता, स्वच्छता, सहिष्णुता, दया, जीवन की अवधि और शारीरिक शक्ति हर दिन क्षीण होती जाएगी जिस व्यक्ति के पास अधिक धन होगा वह राजा माना जायेगा और लोग उसी की पूजा करेंगे। कानून और न्याय मात्र शक्ति के आधार से लागु किए जायेंगे।
श्लोक 2
यह ऐसा समय होगा जब स्त्री और पुरुष बिना विवाह किए एक साथ रहेंगे कलयुग में जो बाहृमण होंगे वे नाम मात्र के लिए धागा पहनकर बाह्रमण होने का दिखावा करेंगे। जिस व्यक्ति के पास धन नहीं होगा उसे कानून से न्याय नहीं मिल सकेगा चालाक और बुद्धिमान का सभी जगह सम्मान होगा।
श्लोक 3
कलयुग में लोग भूख-प्यास से दुखी होंगे तेज अकाल आएगा और कभी कभी ही वर्षा होगी। लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित होंगे। उस समय में लोग नदी तालाबों और तीर्थ स्थानों की पूजा करने जायेंगे लेकिन घर में पड़े अपने माता-पिता का हाल भी पूछना पसंद नहीं करेंगे।
श्लोक 4
गरीब व्यक्ति का किसी जगह सम्मान नहीं होगा और उसको लोग अपवित्र मानेंगे और जिसके पास धन और बल होगा वह राजा के सम्मान जीवन बिताएगा। विवाह मात्र एक समझौता बनकर रह जायेगा, लोग अपने माता-पिता की आज्ञा का अनादर करके विवाह करेंगे।
श्लोक 5
धर्म और कर्म मात्र दिखावे के लिए किए जायेंगे लोग अपने सम्मान के लिए सभी तरह के दिखावे करेंगे इस प्रकार संसार भ्रष्ट मनुष्य से भर जायेगा। जब कलयुग का अंतिम समय होगा तब मनुष्य की आयु मात्र बीस साल हो जाएगी लोग अपने घरों को छोड़कर पहाड़ो के बीच रहना शुरू कर देंगे। इसके बाद विष्णु के अवतार कल्कि अवतार का जन्म होगा।

