यदि आप भी करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बातें - NEWS CHOP

About Me

Post Top Ad

यदि आप भी करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बातें

यदि आप भी करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बातें


यदि आप भी करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बातें


नमस्कार दोस्तों, जो महत्वपूर्ण बातें हम आपको बताने जा रहे हैं, यदि आप उसे अपने करवा चौथ के दौरान करेंगी तो आप लोगों का व्रत बहुत ही ज्यादा फलदाई साबित होगा। बता दें की अगर व्रत के साथ-साथ इन बातों और कार्यों का पालन किया जाए तो महिलाओं को उनके व्रत का फल अवश्य मिलता है। तो चलिए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बातों को:

बता दें की करवा चौथ का व्रत महिलाओं द्वारा अपने पति की लम्बी आयु के लिए रखा जाता है। साथ ही ये हिन्दू धर्म का बहुत ही पवित्र उपवास माना जाता है, जिसे महिलाऐं रखने के लिए पुरे एक वर्ष तक इंतजार करती हैं। ऐसे में चाह कर भी आपसे इस उपवास के दिन गलती ना हो और आपके व्रत पर फर्क ना पड़े, इसलिए हम आपको कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं।

अपनी बहुओं को शर्की प्रदान करें

शर्की करवा चौथ में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। व्रत शुरू होने से पहले सास अपनी बहु को कुछ मिठाइयां, कपड़े और कुछ सिंगार देती हैं। फिर करवा चौथ के दिन सुबह करीब चार बजे महिलाऐं इस शर्की को खा कर बाकी पुरे दिन बहुत ही श्रद्धा से बिना कुछ खाए व्रत रखती हैं और शाम को पानी के साथ अपना व्रत तोड़ती हैं। इसलिए हर सास का ये कर्तव्य बनता है की वे अपनी बहु को ये चीजें भेंट में दें।

कथा अवश्य सुनें

करावा चौथ में जितना महत्व व्रत और पूजा का है उतना ही महत्व करवा चौथ की कथा सुनने का होता है। साथ ही अक्सर ये देखा जाता है की कई महिलाओं को कथा सुनने में रूचि नहीं होती, जिसकी वजह से वह कथा में अपना ध्यान नहीं लगा पाती। हालांकि इस दिन बिना कथा सुने आपका करवा चौथ के व्रत को रखने का कोई फायदा नहीं होता। इसलिए सभी महिलाओं को एकजुट हो कर ये कथा सुननी चाहिए।

करावा चौथ में ये भी करें

करवा चौथ की पूजा के लिए आस-पास की सभी महिलाऐं मिलकर एक जगह व्रत कथा सुनती हैं और पूजा करती हैं। ऐसे में महिलाओं को खुद ही करवा चौथ के गीत और भजन गाने चाहिएं। क्योंकि ऐसा करने से वातावरण सुध होता है, मन को अच्छा लगता है और पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है।