भारत में लॉन्च हुआ लेटेस्ट 4 कैमरों वाला स्मार्टफोन कीमत कर देगी हैरान
Huawei ने अपना हॉनर 9i भारत में लांच कर दिया है, इस फोन की खासियत यह है की इसमें आपको 4 कैमरे दिए गए हैं जिसमे 2 कैमरे आगे हैं और 3 पीछे की और दिए गए हैं वहीँ आपको फुल व्यू वाली डिस्प्ले दी गयी है. फ़ोन की कीमत 17,999 रुपये रखी गयी है. फ़ोन को 14 अक्टूबर से फ्लिप्कार्ट पर लिस्ट किया जायेगा.
हॉनर 9i Specifications
फोन में आपको 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 5.9 इनचेस की फुल HD इनफिनिटी डिस्प्ले दी गयी है, फ़ोन में 2.36GHz का किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है. बात करें फ़ोन के कैमरे की तो इसमें फोन में आपको पीछे की तरफ 16MP के प्राइमरी कैमरे के साथ 2MP के कैमरे का सपोर्ट दिया गया है, फ़ोन सामने की तरफ 13MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है और साथ ही 2MP का कैमरा भी दिया गया है. सामने और पीछे के कैमरों में आपको बोकेह इफ़ेक्ट का सपोर्ट दिया गया है.
फ़ोन एंड्राइड 7.0 नौगट पर रन करता है और 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. फ़ोन में 3340mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट और बाकि सभी सेंसर का सपोर्ट दिया गया है.

