मधुमेह का घरेलू उपचार
ज्यादातर बीमारियों के जैसा मधुमेह का भी कारण जीवन शैली की गलत आदत जैसे मीठा व भारी भोजन अधिक करना, समय पर खाना न खाना , व्यायाम से दूरी, मोटापा , तनाव , धूम्रपान, तंबाकू,आदि मधुमेह के प्रमुख कारण हैं।
ये भी पढिये ➤
ये भी पढिये ➤
अब हम बात करते है की इसके मुख्य लक्षण क्या होते है जिन्हें देखकर हम इस रोग की पहचान कर सके:-
बार बार पेशाब लगना,ज्यादा भूख लगना, बिना काम के थकान होना, शरीर पर लगी चोट का जल्दी ठीक न होना, बार बार त्वचा खराब होना आदि. अगर ये लक्षण आपको दिखाई देते हैं तो आपको भी मधुमेह हो सकती है इसकी ज़रूरी जाँच करवा लेनी चाहिए।
शुगर की बीमारी का इलाज और परहेज क्या करे
मधुमेह होने पर घबराना नही चाहिए क्योंकि इसे घरेलु इलाज और अपनी जिंदगी में बदलाव करके कुछ बातों को ध्यान में रखकर हम इस रोग से छुटकारा पा सकते है।
तनाव से बचें
बढे हुए मधुमेह का एक प्रमुख कारण तनाव होता है. इसीलिए तनाव से बचें. मन को शांत रखने के लिए योग का सहारा लें।
शारीरिक परिश्रम करें
शारीरिक परिश्रम न करने के कारण भी आपका शरीर में मधुमेह बढ़ सकता है. इसीलिए सुबह शाम पैदल चलने की आदत डालें. मात्र आधे घंटे पैदल चलना आपको आपके मधुमेह को सामान्य रखने में मदद करता है।
मधुमेह में खान पान का रखें ख्याल
मधुमेह होने पर चीनी का सेवन नही करना चाहिए और ज़्यादा से ज़्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
बार बार खाना खाये
एक बार में ज्यादा भोजन करने के बजाय छोटे छोटे अंतराल में भोजन करना चाहिए और गेहूं, जौ व बेसन की रोटी खाना मधुमेह की बीमारी में फायदे मंद होता है।
मधुमेह का आयुर्वेदिक उपचार हिंदी में diabetes treatment in hindi
मधुमेह के रोग में अगर कोई रोगी सुबह ख़ाली पेट चार चार पत्ते नीम व तुलसी के सेवन करता है। तो मधुमेह के रोग में फायदे देखने को मिलेंगे।

