जानिए कैसे पौधे रात के समय में खुद के लिए भोजन बनाते हैं ? - NEWS CHOP

About Me

Post Top Ad

जानिए कैसे पौधे रात के समय में खुद के लिए भोजन बनाते हैं ?

जानिए कैसे पौधे रात के समय में खुद के लिए भोजन बनाते हैं ?

जानिए कैसे पौधे रात के समय में खुद के लिए भोजन बनाते हैं ?


eLife जर्नल में प्रकाशित एक नए वैज्ञानिक अध्ययन के बाद यह बताया गया कि  पौधे रात के समय में भूख से बचने के लिए कुछ सटीक गणितीय केल्कुलेशन करते हैं। वैज्ञानिकों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पौधे कुछ विशेष कैल्कुलेशन करते हैं जिससे कि वो रात के समय में स्टार्च को अपने अंदर स्टोर कर सकें और उस स्टोर किए हुए स्टार्च को वे सुबह तक जब तक संश्लेषण की प्रक्रिया शुरू ना हो सकें तब तक काम में ले सकें। वैज्ञानिकों ने कहा कि पौधों में पाई जाने वाली इस तरह की अंकगणितीय गणना के बारे में हमें पहली बार सबूत मिल रहे हैं।

पौधों पर किए गए इस तरह के अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों की टीम का मानना है कि पौधों के इस तरह के प्रदर्शन करने की क्षमता का पता लगने के बाद वनस्पति विकास और उसकी उत्पादकता को समझा जा सकता है कि किस तरह से पौधे अंधेरे में भी अपनी वृद्धि जारी रखते हैं। आने वाले समय में फसलों की उपज को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के नए तरीके को अनलॉक किया जा सकता है।

पौधों की पत्तियां रात के समय में उनके अंदर स्टार्च के स्टोरेज को मापने के लिए काम करती है और सुबह के समय तक उनके अंदर स्टार्च की मात्रा को बनाए रखती है जिससे कि दिन होने तक प्रकाश संश्लेषण करने तक उन्हें एनर्जी मिल सकें।

इसके अलावा शोधकर्ताओं का कहना है कि पौधों के इस तरह के गुण के बारे में प्रभावी ढंग से अध्ययन करने के बाद यह पता लगाया जा सकता है कि स्टार्च का उपयोग सुबह कब तक किया जाता है। यदि स्टार्च का इस तरह से स्टोर नहीं किया जाए तो शाजद पौधों का बढ़ना रात के समय में रूक सकता है।