नवरात्र में ध्यान से करें ये 5 उपाय, जीवन में मिलेगी शांति और आर्थिक लाभ
जैसा की आप सबको पता है कि नवरात्रि के 9 दिन मां देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि नवरात्रि के 9 दिन बहुत ही पवित्र होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि में 9 दिन पूजा करने से और व्रत करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। नवरात्रि का अवसर आध्यात्मिक शुद्धता का समय है। नवरात्रि के 9 दिन पूरी विधि विधान से पूजा करने पर घर में सुख संपत्ति आती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताएंगे जिन्हें करने से आपकी मन की शांति और आपके आसपास की किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। और आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
नवरात्री में करे ये उपाय
- मां दुर्गा की पूजा करते समय अपने पास साथ इलायची और मिश्री का भोग उन्हें लगाएं इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।
- देवी मां दुर्गा को रोज सुबह शाम नियमित रूप से धूप जरूर जलाएं। माना जाता है कि मां खुशबू से बहुत ही प्रसन्न होती है। और आपके जीवन की सारी मनोकामनाएं पूरी करती है।
- नवरात्रि के 9 दिन में आने वाले मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन जरुर करें, उस दिन हनुमान जी के मंदिर में एक लाल झंडा जरूर चढ़ाएं, इससे किसी भी तरह के नुकसान से आप का बचाव होगा।
- अगर आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है या फिर पैसों से जुड़ी कोई मुश्किल है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए नवरात्रि में रोज दुर्गा मां सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ जरूर करें।
- अगर आपकी शादी में किसी भी तरह की बाधा आ रही है तो नवमी के दिन एक लाल साड़ी और मेहंदी मां दुर्गा को जरुर चढ़ाएं आपकी मनोकामना जरुर पूरी होगी

